আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम’ का ट्रेलर रिलीज

Published on: October 26, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म के जरिए आयुष शर्मा पहली बार एक विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं, वो भी उस फिल्म में जिसमें सलमान खान हीरो हैं. इस फिल्म सलमान जहां एक सरदार के रूप में पुलिस के किरदार में हैं, तो वहीं आयुष एक दमदार विलेन के किरदार. ट्रेलर देखकर ही पता चल रहा है कि सिनेमाघरों में इस बार इन दोनों की जोड़ी धमाका करने वाली है. फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ को थिएटर में रिलीज किया जाएगा और 26 नवंबर को यह मूवी बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

https://किसानों को स्वयं के बारदाने में धान विक्रय करने पहले दिन से ही अनुमति देने का निर्णय

सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना स्टारर ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है. सलमान खान फिल्म्स इसे प्रस्तुत कर रहा है. बता दें कि फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ मराठी फिल्म मुल्शी पैटर्न का हिंदी रीमेक है. बात सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की करें तो ‘अंतिम द फाइनल ट्रूथ’ के साथ ही उनके खाते में किक 2 और टाइगर 3 भी शामिल हैं. वहीं सलमान, भाईजान में भी नजर आएंगे, जिसका पहले नाम कभी ईद कभी दिवाली था. इसके साथ ही साथ सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 15 को भी होस्ट कर रहे हैं.

https://VIDEO : पवनदीप-अरुणिता का रोमांटिक गाना ‘मंजूर दिल’ रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now