दुर्ग/बेमेतरा/सूरजपुर. ACB ने सोमवार को रिश्वत लेते बेमेतरा में पदस्थ मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सूरजपुर में स्कूल प्रिंसिपल और दुर्ग में पटवारी व उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई ACB की एडिशनल एसपी अमृता सोरी के निर्देशन में रायपुर और सरगुजा यूनिट ने की है. एसीबी में शिकायत की गई थी कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में बेमेतरा में पदस्थ ईई दीनदलयाल जायसवाल ने 2 लाख रुपए की मांग की है. यह रुपए आंशिक रूप से पूर्ण कार्य का रनिंग बिल निकालने की एवज में मांगे गए हैं. शिकायत पर ACB ने पुष्टि की और सोमवार को ट्रैप किया. आरोपी इंजीनियर रायपुर के न्यू शांति नगर कॉलोनी में रहता है. उसने रिश्वत की रकम लेकर पचपेड़ी नाका स्थित हनुमान मंदिर के पास बुलाया था. रुपए लेते ही टीम ने उसे पकड़ लिया.
https://भाजपा ने पूछा- अक्टूबर खत्म होने को है, पर धान खरीदी की तारीख अब तक घोषित क्यों नहीं?
वहीं सूरजपुर के धरमपुरा शासकीय उच्चतर माध्यामिक स्कूल के प्रिंसिपल शिवधर ओझा को 2000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रिंसिपल ने वहीं के रिटायर्ड कर्मचारी से सातवें वेतनमान का एरियर, एक माह का वेतन भुगतान करने के एवज में 8 हजार रुपए मांगे थे. इसके लिए कर्मचारी ने 5500 रुपए का भुगतान पहले ही कर दिया था. शेष राशि 2500 रुपए के लिए लगातार कर्मचारी पर दबाव था. इस पर कर्मचारी ने शिकायत की. ट्रैप कर टीम ने 2000 रुपए लेते पकड़ लिया.
https://पालकों ने स्कूल में जड़ा ताला, बोले- जब तक शिक्षक नहीं, तब तक रहेगी तालाबंदी
वहीं दुर्ग में ACB को शिकायत मिली थी कि खरीदी गई जमीन का प्रमाणीकरण और ऋण पुस्तिका जारी करने की एवज में ग्राम कचांदुर का हल्का पटवारी नंबर 17 प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने 6000 रुपए की मांग की थी. शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप किया और पटवारी को 5500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में उसके सहयोगी लेखराम निषाद को भी पकड़ा है.
TVS की ये बाइक नए रंगों में लॉन्च, देती है 80Kmpl का माइलेज https://t.co/Y45pkiA8Lz
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 25, 2021







