আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गर्लफ्रेंड के साथ घूमने गए छात्र को नकाबपोश ने मारी गोली

Published on: November 29, 2019
---Advertisement---

बिलासपुर. गर्लफ्रेंड के साथ घूमने गए छात्र को नकाबपोश युवक ने गोली मार दी. वारदात के बाद हमलावर भाग निकला. घायल युवक बाइक चलाता हुआ अस्पताल पहुंचा और अपने परिजनों को इसकी सूचना दी. हालत गंभीर देख छात्र को अपोलो हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक सरकंडा निवासी विश्वजीत परेडा (22) चौकसे इंजीनियरिंग का छात्र है. गुरुवार रात वह अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक में घुमाने ले गया था. दोनों उसलापुर रेलवे स्टेशन से आगे अल्का एवेन्यू के पहले एक जगह पर बैठकर बातें कर रहे थे. रात करीब 9 बजे वे वापस लौटने के लिए बाइक के पास पहुंचे.

http://वन्यप्राणियों के शिकार के लिए बिछाया था जाल, दो रंगे हाथ पकड़ाए

इसी दौरान एक नकाबपोश युवक ने सामने आकर बंदूक तान दी और धमकाते हुए पास के ही एक तालाब की ओर चलने के लिए कहा. छात्र विरोध करना शुरू कर दिया तो दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. तभी नकाबपोश ने छात्र के सीने पर बंदूक सटाकर गोली चला दी. गोली चलाने के बाद नकाबपोश वहां से भाग निकला. लहूलुहान छात्र घायल अवस्था में ही गाड़ी स्टार्ट कर छात्रा को पीछे बिठाया और फिर दोनों मंगला चौक स्थित एक निजी अस्पताल में आए. यहां पहुंचने से पहले ही छात्र ने फोन से अपने घरवालों को घटना की जानकारी दे दी थी. यहां से छात्र को अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. अपोलो के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित पुलिस के आला अफसर, थानेदार मौके पर पहुंचे. अभी घटना के कारणों का भी पता नहीं चला है.

http://महिला डॉक्टर ने बहन को फोन कर कहा- गाड़ी पंक्चर हो गई, डर लग रहा है…फिर मिली जली हुई लाश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now