नई दिल्ली. बजट स्मार्टफोन Nokia C30 भारत में लॉन्च हो गया है. इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपए है. इस कीमत में फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपए रखी गई है. फोन की बिक्री ग्रीन और व्हाइट कलर में हो रही है. फोन के साथ जियो की ओर से 1,000 रुपए की छूट भी मिल रही है. वहीं यदि इस फोन में जियो का सिम पहले इस्तेमाल किया जाता है और 249 रुपए या इससे का रिचार्ज कराया जाता है तो 4,000 रुपए तक के फायदे मिलेंगे. नोकिया C30 में एंड्रॉयड 11 गो एडिशन दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6.82 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है.
https://Vivo Y3s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
फोन में ऑक्टाकोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. इस नए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है जो कि डेफ्थ ऑफ फील्ड के लिए है. सेल्फी के लिए Nokia C30 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की वायर चार्जिंग का सपोर्ट है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है. फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
https://Tata Punch भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत










