नई दिल्ली. सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का साथ फिल्माया गया आखिरी गाना ‘हैबिट’ रिलीज हो गया है. गाने में दोनों की जोड़ी हमेशा की तरह कमाल लग रही है. इस गाने को श्रेया घोषाल और आरको ने गाया है. वहीं इस गाने को श्रेया ने ही प्रोड्यूस किया है. सिद्धार्थ शुक्ला अपने निधन से पहले हैबिट गाने की आधी शूटिंग कर चुके थे, लेकिन उसी बीच उनका निधन हो गया. सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज ने इस अधूरे गाने को पूरा किया है. गाने में सिद्धार्थ और शहनाज का जितना भी पार्ट एक साथ दिखाई दे रहा है उसमें सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती, उनका नटखट अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर यह तो साफ है कि पहले इस गाने को क्यूट फ्रेंडशिप पर बेस्ड एक हैप्पी सॉन्ग के रूप में लॉन्च किया जाना था.
https://ड्राइविंग सिखाने के बहाने नाबालिग से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार
लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद इस गाने को एक इमोशनल सॉन्ग में बदल दिया गया है. गाने में शहनाज की सोलो फुटेज को बाद में जोड़ा गया है, जिसमें उनका दर्द और तड़प देखी जा सकती है. शहनाज गिल अपने सोलो पार्ट में काफी इमोशनल नजर आ रही हैं. शहनाज की आंखों से आंसू छलक रहे हैं. हैबिट सॉन्ग का जितना हिस्सा भी शहनाज ने सिद्धार्थ संग शूट किया है, उसमें दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. बीच पर एक्जोटिक लोकेशन पर शूट हुआ हैबिट गाना शहनाज और सिद्धार्थ के खूबसूरत रिश्ते को बाखूबी दर्शा रहा है. सॉन्ग में सिद्धार्थ की BTS फुटेज भी जोड़ी गई है, जिसमें वो काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं.
https://फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम










