रायपुर. ड्राइविंग सिखाने के बहाने 36 साल के शख्स ने 16 साल की नाबालिग के साथ अनाचार किया. परिजनों ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने शिकायत में बताया कि आरोपी ने इस घटना को अपनी कार में अंजाम दिया. पुलिस ने आरंग निवासी पारस चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक पारस का लड़की के परिजनों से करीब 5 साल पुराने पारिवारिक संबंध हैं. उसका उनके यहां आना-जाना लगा रहता था. नाबालिग का परिवार भी पारस पर भरोसा करता था. पारस आरंग से अपने रेत की ठेकेदारी के काम के सिलसिले में आया करता था. पारस कुछ महीने पहले अपने परिचितों के घर खमतराई अपनी कार से आया हुआ था.
https://फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम
जब लौटने लगा तो 16 साल की लड़की ड्राइविंग सीट पर बैठकर खेलने लगी. पारस ने बातों-बातों में घर वालों से कह दिया कि वो लड़की को ड्राइविंग सिखा देगा. भरोसे में आकर घर वालों ने भी हामी भर दी. वह उसे अपने साथ ड्राइविंग सिखाने के लिए लेकर गया और सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया. शातिर ने नाबालिग को धमकाया और कहा कि किसी से कुछ ना कहे. ऐसा दो-तीन बार हुआ. उसने घर वालों को डर से कुछ नहीं कहा. पारस के धमकाने की वजह से उसने घरवालों को कुछ नहीं बताया. पुलिस के मुताबिक हाल ही में इस बारे में कुछ बातें अपनी सहेली से फोन पर कर रही थी. लड़की की मां ने कुछ सुन लिया फिर उसने पूछताछ शुरू की. बेटी कुछ भी बताने से डर रही थी. बार-बार पूछने पर उनसे मां को सारी बात बताई, फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा.
https://केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली गिफ्ट, DA 3 फीसदी बढ़ा







