नई दिल्ली. अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी फिल्म ‘गुड न्यूज’ का नया धमाकेदार पार्टी सॉन्ग ‘चंडीगढ़ में’ रिलीज हो गया है. गाने के वीडियो में जहां लंबे समय बाद बेबो का सुपरग्लैमरस अवतार नजर आ रहा है वहीं कियारा आडवाणी भी उन्हें जबरदस्त टक्कर दे रही हैं. वहीं इन दोनों ग्लैमसर गर्ल्स के साथ अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ का स्टाइल भी कुछ कम नहीं नजर आ रहा. इस रीमिक्स सॉन्ग की बाढ़ वाले दौर में यह पार्टी सॉन्ग वाकई सबसे निराला नजर आ रहा है. जहां म्यूजिक लवर्स इस गाने को देखकर ही झूमने पर मजबूर हो रहे हैं, वहीं बादशाह और हार्डी सिंधू के रैप ने और भी धमाकेदार बना दिया है.
http://GRP में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक, एसआई, एएसआई सहित 80 पुलिसकर्मियों का तबादला
इस जबरदस्त गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है. वहीं फीमेल सिंगर्स लीसा मिश्रा और असीस कौर ने भी यहां अपनी आवाज का गजब जादू बिखेरा है. यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है. वहीं राज मेहता बतौर डायरेक्टर इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं. हीरू जौहर, अरुणा भाटिया, करन जौहर, अपूर्वा मेहता और शशांक खेतान ने इसे प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता हैं और धर्मा प्रोडक्शन हाउस और जी स्टूडियो के बैनर तले बनी है, फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी.
http://बीएमओ, बीपीएम और सेक्टर सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश










