महासमुंद. RPF आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. जानकारी के मुताबिक वाटर कैरियर में पदस्थ आरक्षक आलोक कुमार साहू की लाश मेघ बंसत अपार्टमेंट स्थित उनके मकान में फांसी पर लटकी मिली. पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है. बता दें कि परिजन इस मौत को साधारण मानने से इंकार कर रहे हैं, वे हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. पुलिस के अनुसार मेघ बंसत अपार्टमेंट में किराए पर रहता था. वह ओड़िशा के हरियरपुर नयागढ़ का रहने वाला था. चार माह पहले ही महासमुंद आरपीएफ में उनकी पोस्टिंग हुई थी. मृतक आलोक के परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि आलोक की हत्या की गई है. बहरहाल, पुलिस ने मर्ग कायम जांच में ले लिया है.
https://उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 24 लोगों की मौत
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 20 अक्टूबर को
महासमुंद. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को रोजगार कार्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा डिलेवरी बॉय के 10 पद, एलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 200 पद एवं एलआईसी महासमुंद द्वारा बीमा अभिकर्ता के 20 पद के लिए 10वीं पास आवेदकों की भर्ती छः हजार रुपए से दस हजार रुपए या अधिक के मासिक वेतन पर की जाएगी. इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं.
https://गला रेतकर पत्नी की हत्या, फिर खुद फांसी पर झूला पति







