नारायणपुर. एसपी उदय किरण पर अपने ही ड्राइवर को पीटने का आरोप लगा है. ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार कॉन्स्टेबल जयलाल नेताम की ड्यूटी ड्राइवर के तौर पर एसपी उदय किरण के साथ है. आरोप है कि गाड़ी की सफाई नहीं करने पर एसपी उदय किरण ने उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी. बाद कॉन्स्टेबल जयलाल नेताम डॉक्टर को दिखाने अस्पताल पहुंचे. वहां उनकी हालत देख भर्ती कर लिया गया. इसकी जानकारी लगते ही आदिवासी समाज के प्रतिनिधि भी कॉन्स्टेबल नेताम से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गए. सर्व आदिवासी समाज ने बैठक बुलाकर एसपी पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है. वहीं एसपी उदय किरण ने ड्राइवर से मारपीट करने की बात से इनकार किया है. उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ डांटा था.
https://सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बंधकर बनाकर नर्सिंग छात्रा से किया अनाचार, गिरफ्तार
6 नए राशन दुकान खोलने 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
बलौदाबाजार. कसडोल अनुविभाग अंतर्गत में 6 नए राशन दुकान खोलने के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक आवेदक उक्त तिथि में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय कसडोल में आवेदन जमा कर सकते हैं. अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय के अनुसार ग्राम छांछी, झबड़ी, ग्राम पंचायत खुड़मुड़ी के आश्रित ग्राम फुरफुण्डी, ग्राम पंचायत मुड़पार म के आश्रित ग्राम मल्दी, ग्राम अर्जुनी एवं खपराडीह में खोला जाना प्रस्तावित है. राज्य शासन के खाद्य विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार संबंधित ग्राम पंचायत, महिला समूह, वन सुरक्षा समिति अथवा प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समितियां अथवा अन्य सहकारी समितियां को दुकान आबंटित किए जाने का प्रावधान किया गया है. आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप 12 अक्टूबर से एसडीएम कार्यालय में उपलब्ध है. आवेदन के इच्छुक महिला समूह अथवा सहकारी समितियों का पंजीयन 3 माह के पूर्व का होना चाहिए.
https://Tata Punch भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत







