আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Tata Punch भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Published on: October 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने Tata Punch माइक्रो SUV को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरूआती कीमत 5.49 लाख रुपए है. माइक्रो एसयूवी टाटा पंच में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऐपल कार प्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग, आईआरए कनेक्टेड फीचर पैक दिया गया है. टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. टाटा Punch में एक आम एसयूवी की तरह 4 मेन फीचर्स दिए गए हैं, जो उसे छोटे साइज में भी एक पूरी एसयूवी बनाते हैं. इसमें ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस, कमांडिंग ड्राइव पोजिशन, सभी सवारियों के लिए बेहतर स्पेस और हाई-एंड फीचर्स मौजूद हैं.

https://राज्य स्थापना दिवस पर मिलेगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त

इसका ग्राउंड क्लियरेंस 193mm है जो हैचबैक कारों में आमतौर पर 170mm तक होता है. वहीं इसमें 16 इंच के डायमंड-कट व्हील हैं जो इसकी ड्राइव को स्मूद बनाते हैं. टाटा Punch में नई पीढ़ी का 1.2 लीटर रेवोट्रॉन बीएस-6 इंजन है. जो नई डायना-प्रो टेक्नोलॉजी के साथ आता है. यह इंजन 85hp की ताकत और 113Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मोड हैं. इसके अलावा जरूरत के हिसाब से सिटी और इको ड्राइव मोड का चुनाव किया जा सकता है.

https://Vivo V21 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now