जगदलपुर. विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा शुरू हो चुका है. यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं. इस आयोजन के दौरान मावली परघाव की रस्म के दौरान ड्यूटी में तैनात IPS अंकिता शर्मा समेत अन्य बड़े अफसर भी मां दंतेश्वरी के जस गीतों में झूम उठे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. यह वीडियो भी अब खूब देखा जा रहा है. गुरुवार आधी रात मावली परघाव की रस्म अदायगी की गई. इस समय भी पुलिस ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी.
https://‘हम दो हमारे दो’ का नया गाना ‘बांसुरी’ रिलीज, दिखी कृति-राजकुमार की जबरदस्त केमिस्ट्री
मावली परघाव रस्म को देखने व माता के दर्शन करने हजारों भक्त पहुंचे थे. जगदलपुर की IPS अंकिता शर्मा समेत पुलिस के कई बड़े अफसर ड्यूटी कर रहे थे. इस बीच मां दंतेश्वरी और मावली के मिलन की रस्म अदा की जा रही थी. उस वक्त डीजे में मां दंतेश्वरी के जस गीत झुपत-झुपत बजने लगा. एक तरफ जहां श्रद्धालु इन गीतों में अपने पैर थिरकाए तो वहीं पुलिस के अफसर भी अपने आप को रोक नहीं पाए.
बस्तर दशहरा… #नवरात्रि और उसपर माता रानी का भजन.. @bastar_police भी अपने आप को नही रोक पाई थिरकने से… @ipsvijrk @ankidurg @BastarDiary pic.twitter.com/PjBpCn2CeZ
— Sumit Sengar (@SumitSengar1979) October 15, 2021







