नई दिल्ली. एक्टर सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘गदरः एक प्रेम कथा’ का सीक्वल बनने जा रहा है. इस सीक्वल का नाम ‘गदर 2’ है. मेकर्स ने इसका मोशन पोस्टर लॉन्च किया है. सनी देओल ने भी इस मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी. फिल्म के मोशन पोस्टर का म्यूजिक बहुत ही इंटेंस लग रहा है. इसमें कास्ट और टीम का इंट्रोडक्शन दिया हुआ है. इसकी शरुआत में ‘कथा जारी है..’ से होती है और फिर सनी देओल, अमीशा पटेल, उत्कर्ष शर्मा के नाम आते हैं. आखिरी में फिल्म, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का नाम आता है. फिल्म को अनिल शर्मा डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने ‘गदरः एक प्रेम कथा’ को भी डायरेक्ट किया था.
https://Samsung Galaxy A52s 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
अनिल शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी और जी स्टूजियोज इसे प्रोड्यूस कर रहा है. फिल्म की कहानी शक्तिमान ने लिखी है और म्यूजिक मिथून देंगे. सनी देओल ने इसे शेयर करते हुए लिखा- दो दशक के बाद आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. दशहरा के पावन मौके पर ‘गदर 2’ का मोशन पोस्टर प्रस्तुत कर रहा हूं. कथा जारी है.. फिल्म का प्लॉट पहले पार्ट की ही तरह भारत-पाकिस्तान पर बेस्ड होगा. फिल्म के सीक्वल में तारा सिंह (सनी देओल) अपने बेटे के लिए पाकिस्तान में कदम रखेगा और उसके बाद असली कहानी शुरू होगी.
https://दशहरा के दिन भी झटका, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम










