আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गांव के युवक ने ही सिलबट्टे से कुचलकर की थी महिला की हत्या, गिरफ्तार

Published on: October 12, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. बसना थाना क्षेत्र के ग्राम अजगरखार में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सुलझा ली है. आरोपी गांव का ही युवक निकला जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हत्या की वजह आरोपी ने सामान खरीदने के दौरान विवाद किए जाने को बताया जिससे गुस्से में आकर उसने उनके सिर पर सीलबट्टा से वार कर हत्या कर दी. पत्रकारवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले ने बताया कि 10 अक्टूबर को ग्राम अजगर खार में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था. मामले में बसना थाना प्रभारी और उनके द्वारा टीम  बनाकर पूछताछ की गई.

https://2 से 18 साल के बच्चों के लिए Covaxin को मंजूरी

भंवरपुर चौकी प्रभारी तथा साइबर सेल की टीम, डाग स्क्वायड भी घटनास्थल पर पतासाजी करने के लिए गांव पहुंची थी. घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ करने के दौरान सूत्रों से पता चला कि प्रार्थी के घर के आसपास कुछ लोग घूम रहे थे तथा दुकान में कुछ सामान लेने आए थे पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई जिसमें घर के समीप रहने वाला युवक दिनेश यादव को जगदीश साहू के घर से डरे सहमे हुए बाहर निकलते देखना बताया गया जिसके आधार पर दिनेश यादव को तलाश कर पकड़ा गया और पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया.

https://Hero Pleasure+ XTec स्कूटर लॉन्च, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ मिलते हैं ख़ास फीचर्स

कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और अपराध करना कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मृतिका के घर स्थित किराना दुकान है. दुकान बंद होने पर वह सामान लेने घर पहुंचा. रितिका सुंदरी के घर में घुसने का विरोध करने पर पास में रखे सिलबट्टे से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे वह जमीन पर गिरकर चिल्लाने लगी. इसी बीच वह साड़ी को खींचकर उसके गले में बांध दिया तथा हत्या कर दी और आलमारी से 11 हजार रुपए लेकर भाग गया. कार्रवाई में बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर, चौकी प्रभारी भंवरपुर उमाकांत तिवारी सहित साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत शामिल रहे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now