আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अवैध वसूली के आरोप में 6 फर्जी नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

Published on: November 28, 2019
---Advertisement---

गरियाबंद. पुलिस ने गुरुवार को फर्जी नक्सली गिरोह का भंडाफोड़ कर 6 लोगों को पकड़ा है. पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है. यह लोग खुद को नक्सली बताकर ग्रामीणों से रुपए वसूलते थे. आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार, वॉकी-टॉकी सहित अन्य सामान बरामद किया है. जानकारी के अनुसार जडजड़ा सरपंच से आरोपियों ने दो लाख रुपए की मांग की थी. खुद को नक्सली बताकर इन्होंने सरपंच को धमकाया और उससे डेढ़ लाख रुपए वसूल भी लिए. इसके अलावा ग्रामीणों से आरोपी लगातार वसूली कर रहे थे. परेशान होकर सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को जंगल से गिरफ्तार कर लिया.

http://नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का किया सफल परीक्षण

हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद

धमतरी. कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा विनिर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में आज आबकारी टीम द्वारा भोयना पुल के पास रामसिंह कमार से नौ लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब का अवैध परिवहन करते पाया गया. इसके मद्देनजर आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2), 59(क) के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया. गौरतलब है कि भोयना के आसपास के क्षेत्र में मदिरा के अवैध कारोबार की लगातार शिकायत मिल रही थी. पतासाजी के बाद आबकारी टीम धमतरी द्वारा नाका लगाकर आरोपी को पकड़ा गया.

http://पत्नी ने सेव की सब्ज़ी नहीं बनाई तो घर छोड़कर चला गया पति, ऐसे हुआ समझौता

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now