महासमुंद. जिला पंचायत महासमुन्द के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने आदेश जारी कर ग्राम पंचायत कोमा के सचिव को तत्काल निलंबित कर दिया है. जनपद पंचायत बागबाहरा के ग्राम पंचायत कोमा के पंचायत सचिव पुनुराम साहू को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश-निर्देशों की अवहेलना करने एवं अपने पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के फलस्वरूप छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के नियम 4 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. श्री साहू द्वारा शौचालय निर्माण की राशि बिना मूल्यांकन किए आहरण कर लिया गया था. पूर्व में उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. जवाब संतोषप्रद न पाए जाने के कारण निलंबन की कार्रवाई की गई. निलंबन अवधि में श्री साहू को जनपद पंचायत बागबाहरा मुख्यालय निर्धारित किया गया है तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की नियमानुसार पात्रता होगी.
https://सिलबट्टे से सिर कुचलकर महिला की हत्या, घर से नकदी भी पार
रामायण और दुर्गा आरती में शामिल हुए अग्नि चंद्राकर
महासमुंद. छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर ग्राम रामपुर में आयोजित रामायण कार्यक्रम व झलप में मां दुर्गा की आरती में शामिल हुए। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर उन्होंने किसान-मजदूरों सहित समस्त प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की. झलप क्षेत्र के प्रवास के दौरान श्री चंद्राकर ने क्षेत्र के किसानों और कांग्रेसजनों से मुलाकात की और खेती-किसानी के साथ ही क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर चर्चा की. इस अवसर पर मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास परिषद के सदस्य मोहित ध्रुव, मनबोध धुव्र, कुलेश्वर पटेल, रवि साहू, सीटू सलूजा, सोनू राज, सागर सलूजा, महेन्द्र सलूजा, लोहित पटेल, राजा खोसा, अतुल गुप्ता, बलराम ध्रुव, मोहन ध्रुव, गंगू ध्रुव, किशन कोसरिया, नेमीचंद बाबा आदि मौजूद थे.
https://सोने के दाम में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए नया भाव







