दुर्ग. डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार बैरिकेड को तोड़ते हुए पुल 25 फीट नीचे गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक रायपुर अश्वनी नगर के रहने वाले 8 दोस्त पुरेन्द्र साहू, उज्जवल देवांगन, सौरभ सरोज, कृष्णा ताम्रकार, धीरज देवांगन, सद्दाम अंसारी, भाव्य साहू और अमित साहू कार से शनिवार को डोंगरगढ़ के लिए गए थे. वहां मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के बाद रविवार सुबह रायपुर अपने घर लौट रहे थे. सुबह 6.30 बजे के करीब जैसे ही उनकी गाड़ी अंजोरा क्षेत्र के बाफना पुलिया के पास पहुंचने वाली थी कि तभी ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया.
https://पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम
गाड़ी तेज रफ्तार में होने से संभल नहीं पाई और किनारे लगे बैरिकेड को तोड़ते हुए करीब 25 फीट नीचे जा गिरी. हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी. मृतकों में अब तक एक की पहचान पुरेंद्र पिता सेमेंद्र साहू के रूप में हुई है, जबकि 2 अन्य की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार जिस समय यह दुर्घटना हुई उस समय शहर के लोग मॉर्निंग वाक पर निकलते हैं. जिन दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, ऐसा माना जा रहा है कि वह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
https://धांसू फीचर्स से लैस TVS Jupiter 125 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







