भिलाई. एक युवक ने इमारत की 6वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. शनिवार सुबह जब लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान न्यू खुर्सीपार निवासी ललित शर्मा (25) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात वह अपने दोस्तों के पास गया था. वहां रात में उसने के ब्लॉक बिल्डिंग की छत पर शराब पीबाद नशे की हालत में उसने रात 11.30 बजे अपनी छोटी बहन और मां को फोन किया. फोन पर उसने उनसे माफी मांगी और कहने लगा कि वह किसी काम का नहीं है. घर की जिम्मेदारी नहीं उठा सकता है, इसलिए खुदकुशी करने जा रहा है.
https://लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की लड़की से गैंगरेप, 4 गिरफ्तार
बाद उसने रात 1.30 बजे अपने ताई, ताऊ और चचेरे बड़े भाइयों को फोन करके प्रणाम बोला और सुसाइड की जानकारी दी. बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. मृतक के परिजनों ने बताया कि एक महीने पहले उसकी जॉब छूट गई थी. बाद अचानक उसका एक्सीडेंट हो गया. सिर और पेट में गहरी चोट लगने से इलाज भी चल रहा था. पिता ने पहले ही उन्हें छोड़ दिया था. इससे घर में आर्थिक परेशानी बढ़ गई थी. इसी बीच ललित ने एक ऑटो कंपनी में इंटरव्यू दिया और घरवालों को बताया कि उसकी जॉब पक्की हो गई है. शुक्रवार को उसने घरवालों को बताया कि जहां उसने इंटरव्यू दिया था उसका सिलेक्शन नहीं हुआ.बाद वह खम्हरिया आ गया. नौकरी नहीं मिलने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान था.
https://पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग! लगातार 9वें दिन बढ़े दाम







