नई दिल्ली. TVS Motor Company ने जूपिटर का 125cc वर्जन TVS Jupiter 125 भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स शोरूम प्राइस (दिल्ली) 73,400 रुपए से शुरू होती है. कंपनी ने TVS Jupiter 125 में पेट्रोल के लिए नया इनलेट दिया है. पहले ये सीट के पीछे होता था, लेकिन इसमें ये हैंडल के ठीक नीचे दिया गया है. कंपनी का ये मॉडल ड्रम, ड्रम एलॉय और डिस्क वैरिएंट में आएगा. इस प्रीमियम लुक देने के लिए कंपनी ने इसे क्रोम टच दिया है. इसके साइड मिरर पर क्रोम से डुअल टोन कलर दिया गया है.
https://Skoda Rapid Matte Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
वहीं इसमें एलईडी हैडलैंप, 3डी लोगो, डायमंड कट एलॉय व्हील भी हैं. इसे कंपनी ने Dawn Orange, IndiBlue, Pristine White और Titanium Grey कलर में लॉन्च किया है. इासमें सिंगल सिलेंडर 4-स्ट्रोक, एयर कूल्ड, 124.8cc का इंजन है. ये 6kW की मैक्सिमम पावर और 10.5Nm का पीक टॉर्क देता है. इसमें 3-स्टेप एडजस्टेबल रीयर शॉक सस्पेंशन है. इसमें सीट के नीचे 33 लीटर की डिक्की दी गई है. इसलिए इसमें 2 हेलमेट को आसानी से रखा जा सकता है और ये दो राइडर के लिए एक परफेक्ट 2-व्हीलर बनता है
https://राहुल-निया का गाना ‘गरबे की रात’ रिलीज, दिखा दोनों का धमाकेदार अंदाज










