पिथौरा. बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अंकित बागबाहरा का निष्कासन समय से पहले ही निरस्त कर दिया गया. ज्ञात हो कि पार्टी के अंदरूनी विवाद के चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था. पर निष्कासन के बाद भी लगातार पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा के कारण पार्टी में वापसी की मुहर लगी. उक्त संबंध में अंकित बागबाहरा ने बताया कि उनके निष्कासन पश्चात उन्होंने अपनी वापसी हेतु आवेदन किया था. जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की सहमति से निष्कासन नवरात्र के प्रथम शुभ दिन रद्द किया गया.
https://राहुल-निया का गाना ‘गरबे की रात’ रिलीज, दिखा दोनों का धमाकेदार अंदाज
ज्ञात हो कि अंकित बागबाहरा विगत 16 सालों में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, एनएसयूआई प्रदेश सचिव, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस के प्रथम निर्वाचित डेलीगेट, अक्स के जिला संयोजक, अक्स प्रदेश समन्वयक सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य महासमुंद, समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य, 2004 लोकसभा से लेकर हुए 2008, 2013, 2018 के विधासभा चुनाव व 2004, 2009, 2014, 2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के महत्वपूर्ण अंग रहे. बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दो बार अध्यक्ष व बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व लगातार कांग्रेस के प्रचार हेतु 55 दिन असम विधानसभा चुनाव में सक्रिय रहे.
https://आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 18 को शिरकत करेंगी राज्यपाल उइके







