नई दिल्ली. इमरान हाशमी की एक्टिंग और हिमेश रेशमिया की आवाज में धमाल मचाने वाले एक गाने का रीलोडेड वर्जन सामने आया है. जो रिलीज के अगले ही घंटे में लाखों को अपना दीवाना बना चुका है. इमरान हाशमी और ऋषि कपूर स्टारर फ़िल्म ‘द बॉडी’ का गाना ‘झलक दिखला जा रीलोडेड’ रिलीज किया गया है. यह पुराने गाने ‘झलक दिखला जा’ का रीमिक्स सॉन्ग है. गाना जबरदस्त म्यूजिक के साथ रिलीज किया गया है. लेकिन इस गाने का फ्लेवर बिलकुल पुराने गाने की तरह ही है. इस गाने को हिमेश रेशमिया ने ही अपनी अवाज दी है.
http://सीएसपी को गोली मारने की धमकी, अपराध दर्ज
लेकिन इस नए गाने का संगीत तनिष्क बाग्ची ने दिया है. गाने में कोरियोग्राफी अदिल शेख की है. द बॉडी फिल्म में इमरान हाशमी के साथ ऋषि कपूर नजर आएंगे. फीमेल लीड में शोभिता धूलीपाला और वेदिका हैं. ये फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी. यह फिल्म एक स्पेनिश फिल्म की रीमेक है. द बॉडी नाम की स्पेनिश फिल्म साल 2012 में आई थी. इस गाने को इमरान हाशमी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किया. इससे पहले उन्होंने इस गाने के बारे में लिखा था, ‘एक बार नहीं, बार बार झलक दिखला जा’. अब यह गाना सोशल मीडिया वायरल भी हो रहा है. फैंस को इमरान हाशमी का यह लुक और गाना पसंद आ रहा है.
http://रक्षा मंत्रालय की कमेटी से निकाली गईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर










