আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘सनक’ का ट्रेलर रिलीज, विद्युत जामवाल ने दिखाया दमदार एक्शन

Published on: October 5, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्टर विद्युत जामवाल की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘सनक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें एक इमोशनल कहानी और दमदार एक्शन को मिक्स किया गया है. फिल्म की पूरी कहानी एक अस्पताल में दिखाई गई है. सनक में विद्युत का नाम विवान है. उनकी पत्नी का किरदार रुक्मिणि मैत्रा निभा रही हैं. फिल्म में नेहा धूपिया और चंदन रॉय भी अहम किरदार में है. फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट किया है. इसके प्रोड्यूसर जी स्टूडियोज और सनसाइन पिक्चर्स है.

https://जैमी लीवर ने की सोनम कपूर की जबरदस्त मिमिक्री, वीडियो वायरल

फिल्म 15 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. बता दें कि सनक साल 2002 में आई अमेरिकी फिल्म ‘जॉन क्यू’ का हिंदी रीमेक है. इससे पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें विद्युत बुरी तरह से घायल नजर आ रहे थे. उनके एक हाथ में बच्चा था और दूसरे हाथ में बंदूक थी. उनके चेहरे पर अग्रेसिवनेस दिख रही थी जिससे पता चलता है कि वह काफी परेशानियों के बावजूद सिचुएशन से निपटने के लिए तैयार हैं. देखिए दमदार एक्शन से भरपूर सनक का ट्रेलर-

https://Skoda Rapid Matte Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now