नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद भी सोना 45 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर के स्तर पर बना रहा. हालांकि, चांदी 59 हजार रुपए प्रति किग्रा के ऊपर ही बनी रही. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45,576 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसके अलावा चांदी 59,340 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में 37 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 45,539 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
https://Skoda Rapid Matte Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और ये 1,753 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 137 रुपए की कमी के बाद भी 59 हजार रुपए के ऊपर ही रहे. आज चांदी 59,203 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 22.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का हाजिर भाव 0.44 फीसदी नीचे रहकर 1,753 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. इससे सोने की धारणा पर मामूली असर पड़ा और सोने की कीमतें घट गईं.
https://लखीमपुर हिंसा : मृतक किसानों के परिजनों को मिलेगा 45-45 लाख रुपए मुआवजा और नौकरी









