पिथौरा. नगर के एकमात्र साईं मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोला और दान पेटी तोड़कर उसमें रखे चिल्लर एवं नोट ले भागे. बहरहाल, घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस सक्रियता से सम्भावित चोरों की तलाश में छापामार कार्रवाई कर रही है. रविवार रात स्थानीय साईं मंदिर में चोरी का पता सोमवार की अलसुबह तब लगा ज़ब पुजारी मंदिर खोलने पहुंचे. मंदिर समिति के अध्यक्ष देवानंद महंती ने बताया कि मंदिर की दान पेटी विगत दो वर्षों से खोली नहीं गई थी. जिससे अनुमानित 70-80 हजार रुपए एवं चिल्लर थे. घटना रात 1 बजे के बाद ही घटित होने की संभावना है.
https://लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक झड़प में 8 की मौत, बवाल के बाद आगजनी
मंगलवार को ही दान पेटी खोलने का कार्यक्रम था पर चोरों ने आज ही दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया. घटनास्थल देखने से पता चलता है कि आरोपी पहले मंदिर परिसर की दीवार फांदकर अंदर घुसे फिर मंदिर का मुख्य मजबूत द्वार तोड़कर अंदर घुस दान पेटी तोड़कर उसमें रखे रुपए लेकर भाग निकले. बहरहाल, स्थानीय पुलिस के थाना प्रभारी केशव कोशले को घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल का मुआयना कर सम्भावित चोर की तलाश में छापामारी कर रहे हैं. एक संदिग्ध घर से फरार होने के कारण पुलिस उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास इन पंक्तियों के लिखे जाने तक कर रही है.
https://‘तारक मेहता..’ के ‘नट्टू काका’ का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार







