আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएम भूपेश ने कहा- विधायक तो आते-जाते रहते हैं, कोई राजनीतिक घटनाक्रम हुआ क्या?

Published on: October 2, 2021
---Advertisement---

रायपुर. कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विधायक तो आते-जाते रहते हैं. कोई राजनीतिक घटनाक्रम हुआ क्या. गए हैं तो आ जाएंगे. हर व्यक्ति स्वतंत्र है. कोई आदमी आए-जाए, जब कोई राजनीतिक घटनाक्रम हो तब इसे जोड़ा जाना चाहिए. जब कोई घटना ही नहीं घट रही है तो इसे राजनीतिक चश्मे से क्यों देखा जा रहा है. पंजाब की राजनीतिक उठापटक की छत्तीसगढ़ में समानता से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ ही रहेगा, पंजाब नहीं हो सकता. छत्तीसगढ़ और पंजाब में केवल एक समानता है. दोनों का नाम अंकों के आधार पर बना है. वह 5 नदियों की धरती पंजाब है, यह 36 गढ़ों की धरती छत्तीसगढ़. इसके अलावा दोनों राज्यों में दूसरी कोई समानता नहीं है.

https://सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य ने लिया तलाक का फैसला

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि राज्य सरकार बापू की परिकल्पना के अनुरूप ग्राम स्वराज और स्वावलंबन सहित उनके आदर्शों पर चलकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन दीन-दुखियों और देश की सेवा के लिए समर्पित था, वे सादगी की प्रतिमूर्ति थे.

https://8 साल की बच्ची से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now