আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Oppo A55 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Published on: October 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. बजट स्मार्टफोन Oppo A55 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 15,490 रुपए है. इस कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,490 रुपए है. दोनों वेरिएंट को रैंबो ब्लू और स्टेरी ब्लैक कलर में अमेजन से तीन अक्तूबर से खरीदा जा सकेगा. सेल में बेस वेरिएंट ही मिलेगा, जबकि 128 जीबी मॉडल की बिक्री 11 अक्तूबर से होगी. लॉन्चिंग ऑफर के तहत HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपए का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. इसके अलावा तीन महीने की अमेजन प्राइम की मेंबरशिप भी मिलेगी. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 है.

https://Samsung Galaxy F42 5G भारत में लॉन्च, ऑफर में मिलेगा 3 हजार सस्ता

इसके अलावा इसमें 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है. फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. कैमरे की बात करें तो ओप्पो के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फ्रंट कैमरे के साथ 360 डिग्री लाइट का भी सपोर्ट है. कनेक्टिविटी के लिए Oppo A55 में 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://Samsung Galaxy M52 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now