नई दिल्ली. लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा किया गया है. शनिवार को भी डीजल की कीमत में प्रति लीटर 25 पैसे का इजाफा हुआ. वहीं पेट्रोल 20 पैसे महंगा हो गया. इसके बाद दिल्ली में जहां पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 102.14 तो डीजल के भाव 90.48 रुपए पहुंच गए. मुंबई में पेट्रोल 108.19 रुपए और डीजल 98.16 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 99.80 रुपए और डीजल 95.02 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 102.77 रुपए और डीजल 93.57 रुपए प्रति लीटर हो गया.
https://आईपीएस उदय किरण समेत 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर!
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
https://सर्जरी के दौरान महिला के रोने पर लगा एक्स्ट्रा चार्ज, वायरल हुआ बिल
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










