बालोद. एक युवक ने मोबाइल छीनने पर अपने पिता की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम पोपलाटोला निवासी शिवकुमार का बेटा टेकराम लगातार मोबाइल फोन में व्यस्त रहता था. अक्सर उसे ऐसा देख पिता ने टेकराम को फटकार लगाई और मोबाइल वापस ले लिया. इसके बाद टेकराम लगातार अपने पिता से मोबाइल वापस देने की मांग करता रहा, लेकिन शिवकुमार ने अपने बेटे को मोबाइल देने से मना कर दिया. इस बात को लेकर दोनों के बीच मंगलवार शाम को जमकर विवाद हुआ.
http://जियो यूजर्स को एक और झटका, यह खास ऑफर हुआ बंद
इस पर आवेश में आए टेकराम ने अपने पिता शिवकुमार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. कुल्हाड़ी का वार लगते ही शिवकुमार जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा. बावजूद इसके टेकराम ने उसकी मदद नहीं की और कुछ देर बाद ही शिवकुमार ने दम तोड़ दिया. जब घटना का पता ग्रामीणों को चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर लिया. वहीं तफ्तीश के बाद बुधवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पहले तो टेकराम बातें घुमाता रहा, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने सबकुछ स्वीकार कर लिया.
http://SBI ने लॉन्च किया नया क्रेडिट कार्ड, मिलेंगे अनेक फायदे







