नई दिल्ली. रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है. जियो Fiber प्रीव्यू ऑफर अब नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है. इस ऑफर को रिलायंस जियो द्वारा इंट्रोडक्टरी स्किम के तौर पर शुरुआती ग्राहकों के लिए पेश किया गया था, ताकि वे हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस को एक्सपीरियंस कर सकें. इस प्रीव्यू ऑफर को जियोफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस की कमर्शियल लॉन्चिंग से पहले पेश किया गया था. इसके लिए राउटर के टाइप के आधार पर 4,500 रुपए या 2,500 रुपए का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट रखा गया था. सितंबर में जियो ने ये घोषणा की थी कि प्रीव्यू ऑफर के मौजूदा सब्सक्राइबर्स को पेड प्लान्स में माइग्रेट किया जाएगा. हालांकि, कंपनी द्वारा इनमें से काफी सब्सक्राइबर्स को माइग्रेट किया जाना बाकी है. बहरहाल, अब नए ग्राहक प्रीव्यू ऑफर का लाभ नहीं ले सकते.
http://चोटिल शिखर धवन विंडीज सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका
नए जियो यूजर्स 699 रुपए (ब्रोंज प्लान) की शुरुआती कीमत से जियो फाइबर को अपना सकते हैं. ये फ्री प्रीव्यू ऑफर की तरह नहीं है. प्रीव्यू ऑफर में ग्राहकों को 2,500 रुपए के वन-टाइम सिक्योरिटी डिपॉजिट में ही इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जा रही थी. टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, नए जियो ग्राहकों के पास अब प्रीव्यू ऑफर अपनाने का विकल्प नहीं है. प्रीव्यू ऑफर के तहत जियो द्वारा ग्राहकों को 1.1TB (FUP) डेटा के साथ 100Mbps की स्पीड दी जा रही थी. ये फायदे 699 रुपए वाले प्लान में नहीं मिलते हैं. फिलहाल जियो के पास ब्रोंज प्लान के अलावा 849 रुपए का सिल्वर प्लान, 1,299 रुपए का गोल्ड प्लान, 2,499 रुपए का डायमंड प्लान, 3,999 रुपए का प्लैटिनम प्लान और 8,499 रुपए का टाइटेनियम प्लान भी है. प्लैटिनम और टाइटेनियम प्लान लेने वाले ग्राहकों को जियो फर्स्ट-डे फर्स्ट-शो मूवी सर्विसेज का भी फायदा मिलेगा.
http://SBI ने लॉन्च किया नया क्रेडिट कार्ड, मिलेंगे अनेक फायदे










