बेमेतरा. एक तरफा प्यार में चार साल के बच्चे की हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार साकरा निवासी भुनेश्वर साहू (25) एक शादीशुदा महिला से प्यार करता था. जब भुनेश्वर इस बात को महिला से कहा करता था, तब महिला से उसका विवाद हो जाता था. बुधवार शाम को भुनेश्वर ने देखा कि महिला का बेटा हेमेश धनकर घर के पास ही बहने वाली एक छोटी नाली में मछली पकड़ने का प्रयास कर रहा है तो उसे अपने साथ घर लेकर चला गया. वहां भुनेश्वर ने हेमेश के गले में फावड़ा से वार किया, जिससे हेमेश नीचे गिर गया. फिर टंगिया लेकर भी उसके शरीर पर कई वार कर दिया.
https://दशहरा की रात दुकालू यादव नाइट, आत्माराम बने उत्सव समिति के अध्यक्ष
जिससे हेमेश की मौके पर ही मौत हो गई. भुनेश्वर के घर में जैसे ही उसके परिजन पहुंचे तो उन्होंने देखा कि हेमेश जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है. बाद हेमेश के परिजनों को भी इस बात की सूचना दी गई. जिस पर वे सभी मौके पर पहुंचे और हेमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूरे घटना के बाद हेमेश के परिजनों ने बेरला पुलिस में भुनेश्वर के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने भुनेश्वर की तलाश शुरू की तो भुनेश्वर घर से भागकर बेरला की तरफ जा रहा था, जिसे पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है.







