पिथौरा. नगर में इस वर्ष दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. इसके लिए नगर प्रमुखों की बैठक में समिति का गठन कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. दशहरा उत्सव का खास आकर्षण छत्तीसगढ़ी भजन सम्राट दुकालू यादव नाइट होगा. विगत दो वर्षों से कोरोना इफेक्ट के चलते सुने दशहरा पर्व में इस बार चार चांद लगने वाले हैं. दशहरा उत्सव समिति पिथौरा का गठन कर समिति का अध्यक्ष स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव को चुना गया है. इसके लिए नगर की ग्राम सभा शीतला समाज द्वारा एवं दशहरा उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में जसगीत सम्राट दुकालू यादव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. दशहरा उत्सव समिति संचालन हेतु एक समिति का गठन किया गया जिसमें पदाधिकारी के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव को दशहरा उत्सव समिति के संचालन हेतु अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है.
अन्य सहयोगियों मे उपाध्यक्ष नपं उपाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह खनूजा, गोपाल शर्मा, विनोद सिन्हा, कोषाध्यक्ष आकाश महांती, सचिव खिरोद्र पटेल, सह सचिव राजू सिन्हा, विकास शर्मा इसके अलावा विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव, कांग्रेस नेता अनन्त सिंह वर्मा, शीतला समाज अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि कुलवंत खनूजा, पत्रकार रजिंदर खनूजा, व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, साहित्यकार उमेश दीक्षित, शिवा महांती ,अनूप दीक्षित, बंटी छतीसगढ़िया, डोलामणि डड़सेना, शिवशंकर पटनायक, संजीव तिवारी, स्वप्निल तिवारी, काशीराम शर्मा (एल्डरमैन), टिकेंद्र प्रधान (वकील) को समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया है.
https://‘पनघट’ गाने पर तीन लड़कियों ने किया धमाकेदार डांस, देखिए वीडियो







