আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy F42 5G भारत में लॉन्च, ऑफर में मिलेगा 3 हजार सस्ता

Published on: September 30, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सैमसंग ने अपनी एफ सीरीज के पहले 5जी स्मार्टफोन Samsung Galaxy F42 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपए, जबकि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपए है. फोन को मैटे एक्वा और मैटे ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है. इस फोन की बिक्री तीन अक्तूबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से होगी. लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन के पहले वेरिएंट को 17,999 रुपए और दूसरे को 19,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा. यह कीमत सिर्फ फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के लिए ही है. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 दिया गया है. इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है.

https://हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत, वन विभाग के तीन अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा. सैमसंग के इस 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है. वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कैमरे के साथ नाइट मोड, पैनोरमा, प्रो और स्लो मोशन जैसे कई मोड्स मिलेंगे. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है. फोन के साथ डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W के चार्जर का सपोर्ट है.

https://Samsung Galaxy M52 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now