আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को मिली जान से मारने की धमकी

Published on: November 27, 2019
---Advertisement---

रायपुर. भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकरको जान से मारने की धमकी मिली है. मंगलवार देर रात किसी अज्ञात शख्स ने फोन कॉल पर उन्हें धमकी दी. जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात अजय चंद्राकर को एक कॉल आया. उसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी थी. साथ ही उनके लिए फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. वहीं बुधवार को विधानसभा के तीसरे दिन विपक्ष ने इस मसले को सदन में उठाया जिस पर जमकर हंगामा हुआ. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे को इस मामले के जांच के निर्देश भी दे दिए हैं.

http://चोटिल शिखर धवन विंडीज सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सदन में जानकारी दी है कि दुर्ग निवासी जसपाल सिंह रंधावा नामक व्यक्ति ने अजय चंद्राकर को धमकी दी थी. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि शिकायत के बाद अजय चन्द्राकर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया गया है. मालूम हो कि जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अजय चंद्राकर ने विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और डीजीपी से इस मामले की शिकायत की थी.

http://SBI ने लॉन्च किया नया क्रेडिट कार्ड, मिलेंगे अनेक फायदे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now