আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अब कक्षा 5वीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में शामिल होगी महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा

Published on: September 28, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में अब नयी पीढी को महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षाओं से जोड़ा जाएगा. गांधीजी के आदर्शों और सिद्धांतों से बच्चों को अवगत कराने के लिए इन्हें कक्षा 5वीं से 12वीं के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा. इसमें शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गांधी जी की मंशा के अनुरूप शिक्षा दी जाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा का प्रबंध राज्य शासन द्वारा सुनिश्चित किया जाए.

https://सोने के दाम फिसले, चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए नया भाव

मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर गांधी जी के आत्मनिर्भर ग्राम की संकल्पना को पूरा करने के लिए स्कूली बच्चों को गांव का भ्रमण कराकर सरकार की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत नरुवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी के बारे में विस्तार से बताया जाएगा. इससे स्कूली बच्चों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ जलसंरक्षण और मृदा संरक्षण जैसे विषयों पर जानकारी मिल सकेगी और आत्मनिर्भर ग्राम की कल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी.

https://नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

https://Oppo Reno 6 Pro 5G Diwali Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now