नई दिल्ली. सोने की कीमत मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी के दाम में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45,134 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 59,534 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में महज 54 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 45,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने की कीमतों में कमी दर्ज की गई और ये 1,743 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
https://नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के दाम 573 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 58,961 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 22.37 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि अमेरिकी बॉन्ड के यील्ड में बढ़त के कारण सोने की कीमतें दबाव में आ गईं. इससे भारतीय बाजारों में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस में कमेडिटी रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट नवनीत दमानी ने कहा कि डॉलर में मजबूती और यूएस ट्रेजरी यील्ड में उछाल के कारण सोने की कीमतों में गिरावट हुई है.
https://Oppo Reno 6 Pro 5G Diwali Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत










