रायपुर. राज्य शासन ने पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. इनमें जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को मंत्रालय में विशेष सचिव, जल संसाधन विभाग नियुक्त किया गया है. वहीं बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को जशपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है. अपर कलेक्टर रायगढ़ राजेंद्र कुमार कटरा को बीजापुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोरबा कुंदन कुमार को कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज नियुक्त किया गया है. वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज इंदरजीत सिंह चंद्रवाल को उपसचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग नियुक्त किया गया है.
https://विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ का टीजर रिलीज, इस दिन OTT पर देगी दस्तक

https://Volkswagen Taigun SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
सूचना के अधिकार अधिनियम के संबंध में प्रशिक्षण 20 अक्टूबर को
बिलासपुर. सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 19(8)(क)(V) के तहत जिला स्तर पर पदस्थ जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देने के लिए मंथन सभाकक्ष कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर में 20 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा.
https://पुलिस ने सुलझाई लैलूंगा के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी, 4 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अब तक 1089.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 1089.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 27 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 1496.8 मिमी और कबीरधाम जिले में सबसे कम 882.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.







