আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Volkswagen Taigun SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Published on: September 27, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Volkswagen ने भारत में अपनी नई मिड साइज एसयूवी Volkswagen Taigun लॉन्च कर दी है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपए तय की गई है. कंपनी ने Volkswagen Taigun की दो वेरिएंट ‘डायनामिक लाइन’ और ‘परफॉर्मेंस लाइन’ में उतारा है. इसमें डायनामिक लाइन के 3 ट्रिम और परफॉर्मेंस लाइन के 2 ट्रिम हैं. इस कार के सबसे बेसिक मॉडल की कीमत 10.49 लाख रुपए से शुरू होती है. जबकि टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपए तक जाती है. ताइगुन GT Line की एक्स-शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपए से शुरू होती है जो 17.49 लाख रुपए तक जाती है.

https://पुलिस ने सुलझाई लैलूंगा के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी, 4 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

फॉक्सवैगन ताइगुन को कंपनी ने सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उतारा है और इसमें डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा. ताइगुन कॉम्पैक्ट एसयूवी में एक इंजन ऑप्शन 1.0 लीटर TSI और दूसरा 1.5 लीटर TSI Evo का मिलता है. पहला इंजन ऑप्शन 1.0-लीटर का 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड TSI पेट्रोल इंजन है. यह इंजन 115 PS का अधिकतम पावर और 178 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. वहीं दूसरा इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है. यह इंजन 150 PS का अधिकतम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है. इस एसयूवी में बड़े व्हील आर्च और 17-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसमें सनरूफ का ऑप्शन भी है.

https://पीएम मोदी ने की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत, हर नागरिक की होगी हेल्थ ID

फॉक्सवैगन ताइगुन को छह अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है. इनमें पीला, सफेद, नीला, लाल, ग्रे और ब्लैग कलर शामिल हैं. इसमें डुअल कलर इंटीरियर, रेड एंबिएंट लाइटिंग सिस्टम, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 6 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट वाला 10 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, वॉयस कमांड, अडजस्टेबल डुअल रियर एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एबीएस ईबीडी, 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल समेत कई खास स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now