আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पुलिस ने सुलझाई लैलूंगा के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी, 4 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

Published on: September 27, 2021
---Advertisement---

रायगढ़. थाना लैलूंगा क्षेत्र अन्तर्गत 22-23 सितंबर की मध्य रात्रि पत्थलगांव रोड में निवासरत एल्डरमेन एवं व्यवसायी मदन मित्तल और उनकी पत्नी श्रीमती अंजू मित्तल की निर्मम हत्या की गुत्थी को पुलिस सुलझा लिया है. घटना को अंजाम देने वाले विधि के साथ संघर्षरत 04 बालक व 01 बालिग आरोपी अक्षय प्रधान को रिमांड पर भेजा जा रहा है. घटना को कुल 06 लोगों द्वारा मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया गया है. इनसे चोरी में प्राप्त नकदी से खर्च के बाद शेष करीब 80 हजार रुपए नकद बरामद किया गया है. इनका एक साथी अभी भी फरार है, जिसके पास से मित्तल दम्पत्ति के मकान से चोरी हुआ बैग व कुछ और नकदी बरामद होने की संभावना है. फरार आरोपी की सघन पतासाजी में पुलिस की विशेष टीम लगी हुई है.

https://पीएम मोदी ने की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत, हर नागरिक की होगी हेल्थ ID

एसपी अभिषेक मीणा और एएसपी लखन पटले ने आरोपियों को पकड़ने के बाद घटनाक्रम का खुलासा किया. उन्होने बताया कि घटना के बाद जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी, जिसने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इसमें मित्तल निवास के पीछे वाले रोड से होकर चखना सेंटर जाते 3-4 लड़के नजर आए. आरोपियों ने चखना सेंटर से चोरी की थी, जिस पर चखना सेंटर संचालक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन नाबालिग बालकों को हिरासत में लिया गया था. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मदन मित्तल का मकान में बांस के सहारे ऊपर रोशनदान तक पहुंचे दो लड़कों ने आरीपत्ती से काटकर अंदर घुसे. घर का दरवाजा खोलने के साथ उनके बाकी साथी भी अंदर प्रवेश किए. कमरे के अंदर आलमारी से बैग निकालते समय पति-पत्नी जाग गए. इस पर आरोपियों ने दोनों का तकिए से गला दबाकर हत्या करने के साथ रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए.

https://सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को छात्रावासों के निरीक्षण के निर्देश, सीएम ने कहा- लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों पर करें कार्रवाई

रास्ते में पहले एक स्थान पर सभी ने रकम का बंटवारा किया. घर पहुंचकर बहाना बनाकर इधर-उधर फरार हो गए. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी लैलूंगा थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय अक्षय प्रधान उर्फ मुंडू पिता राम कुमार प्रधान के साथ विधि संघर्षरत बालकों को हत्या सहित नकबजनी के धारा 457, 380, 302 IPC में सक्षम न्यायालय पेश किया जा रहा है. घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी में एसपी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन, एएसपी लखन पटले के निर्देश पर एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के साथ थाना प्रभारी लैलूंगा, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, पूंजीपथरा, चक्रधरनगर के नेतृत्व में गठित टीम व साइबर स्टाफ का विशेष योगदान रहा है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now