नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने एयरलाइन कंपनी विस्तारा के साथ मिलकर एक नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. इस क्रेडिट कार्ड से हवाई सफर करने वाले यूजर्स को फ्री में कई सुविधाएं मिलेंगी. दरअसल, विस्तारा और एसबीआई ने मिलकर ‘ क्लब विस्तारा एसबीआई’ कार्ड के दो संस्करण पेश किए हैं. इसमें मुफ्त टिकट रद्द करने के साथ क्लब विस्तारा सिल्वर/बेस श्रेणी की सदस्यता और यात्रा की श्रेणी को अपग्रेड करने के लिए वाउचर जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा, यात्रा बीमा सुरक्षा, लाउंज के लिए वाउचर और आकर्षक रिवॉर्ड भी मिलेगा.
http://Cartosat-3 लॉन्च, दुश्मन की हर गतिविधि पर रखेगा नजर
क्लब विस्तारा एसबीआई कार्ड के दोनों संस्करणों की ज्वाइनिंग फीस 1,499 रुपए से 2,999 रुपए तक है. वहीं सालाना फीस की बात करें तो क्रमश: 1,499 रुपए और 2,999 रुपए है. इस कार्ड से विस्तारा एयरलाइंस का टिकट रद्द करवाने पर कोई भी अतिरिक्त चार्ज वसूल नहीं किया जाएगा. अगर आप ‘ क्लब विस्तारा एसबीआई’ के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो SMS VISTARA टाइप कर 5675791 पर मैसेज करना होगा. वहीं https://www.sbicard.com/ लिंक पर क्लिक कर भी क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया जा सकता है.
Introducing the Club Vistara SBI Card – our newest co-brand credit card. Every swipe is now going to be even more rewarding! Apply now and get more of #WhatYouLove with every swipe. Visit https://t.co/hYD1ia60g1 to know more. @SBICard_Connect #ClubVistara pic.twitter.com/xZ5UlhXg3t
— Vistara (@airvistara) November 26, 2019










