महासमुंद. महासमुंद जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष धरमदास महिलांग का रविवार अपराह्न 4 बजे स्थानीय आरएलसी हॉस्पिटल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. स्व. श्री महिलांग पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग के पिता व पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग के ससुर थे.
https://मंदिर परिसर में सेकेंड हैंड जवानी गाने पर युवती के डांस से मचा बवाल
रूपकुमारी ने महिलांग के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया
भारतीय जनता पार्टी की ज़िला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने महासमुंद जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष धरमदास महिलांग के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है. श्रीमती चौधरी ने कहा कि ज़िले की राजनीतिक चेतना को सार्थक व सुपरिणामकारी दिशा देने में उन्होंने अविस्मरणीय भूमिका का निर्वहन किया था. सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी कार्यकर्ताओं के लिए उनका जीवन प्रेरणा प्रदान कर अपनी भूमिका के निर्वहन के लिए सचेष्ट करता रहेगा. श्रीमती चौधरी ने उनके निधन को ज़िले के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताते हुए स्व. महिलांग के शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और स्व. महिलांग की आत्मा की चिर शान्ति की प्रार्थना परमेश्वर से की.
https://Ducati Monster भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







