আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Ducati Monster भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: September 26, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Ducati ने अपनी नई Ducati Monster और Ducati Monster Plus को भारत में लॉन्च कर दिया. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 10.99 लाख रुपए से शुरू होती है. अलग-अलग कॉम्बिनेशन और कलर मैचिग के साथ इसकी मैक्सिमम प्राइस 11.34 लाख रुपए है. कंपनी ने Ducati Monster और Ducati Monster Plus को Ducati Red, Dark Stealth और Aviator Grey में लॉन्च किया है. कंपनी ने Ducati Monster में नया दमदार इंजन दिया है. इसमें 937cc का Testastretta 11° L-twin इंजन है. वहीं पावर के मामले में ये 111hp की मैक्सिमम पावर और 93Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 3 राइडिंग मोड स्पोर्ट, टूरिंग और अर्बन मिलते हैं.

https://VIDEO : वायरल हुआ ‘माणिके मगे हिते’ गाने का भोजपुरी वर्जन

इसका लुक नेकेड स्ट्रीटफाइटर टाइप है. इसमें फ्रंट पर एलईडी DRL हैडलैंप है और इसके टेल लुक को काफी स्लिम रखा गया है. इसकी सीट हाइट 820mm है. इसमें 43mm का फ्रंट फोर्क सस्पेंशन सिस्टम है. वहीं इस मोटरसाइकिल में ब्रेकिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है. इसमें फ्रंट में twin Brembo M4-32 4-piston monobloc कैलिपर्स है जो 320mm डिस्क ब्रेक पर पकड़ बनाते हैं. वहीं पिछले पहिए पर Brembo कैलिपर्स की पकड़ सिंगल 245mm डिस्क पर रहती है. इसमें 4.3 इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले है. ये कई जानकारी जैसे कि गियर पोजिशन, एयर टेम्परेचर और फ्यूल लेवल की जानकारी देता है. इसमें Ducati Multimedia System भी है, जिसे बटन की मदद से हैंडलबार से ही कंट्रोल किया जा सकता है.

https://Realme Narzo 50 सीरीज भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now