पिथौरा. विगत 30 जून को ऑल इंडिया चेस फेडरेशन द्वारा चेस इन स्कूल के लिए ट्रेनर की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी. इसमें शामिल महासमुंद जिला शतरंज संघ के सचिव व प्रदेश संयोजक हेमंत खुंटे को ऑल इंडिया चेस फेडरेशन द्वारा घोषित परिणाम में सफलता मिली है. उन्होंने बताया कि चेस इन स्कूल अखिल भारतीय शतरंज महासंघ की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है. जिसे प्राथमिक शाला से ही डिप्लोमा पाठ्यक्रम के रूप में पूरे भारत वर्ष में लागू कराने की मंशा है ताकि स्कूलों में शतरंज खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्राथमिक स्तर से ही खिलाड़ी तैयार किया जा सके.
https://UPSC सिविल सर्विसेज 2020 का रिजल्ट जारी, शुभम ने किया टॉप
छत्तीसगढ़ में प्रदेश शतरंज संघ द्वारा पहल करते हुए इसकी व्यापक तैयारी की जा रही है. हमनें स्कूलों के लिए विशेष रूप से बुकलेट भी बनाई है. उल्लेखनीय है कि हेमंत खुंटे विगत 24 वर्षों से ग्रामीण अंचलों के विद्यालयों में जा जाकर बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं. इन्होंने पिथौरा में सर्वप्रथम शतरंज को बढ़ावा देने सन् 1997 में विज्ञान सभा शतरंज क्लब की स्थापना की थी. छत्तीसगढ़ राज्य के अस्तित्व में आते ही वर्ष 2000 में इन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ से विधिवत मान्यता लेते हुए जिला शतरंज संघ का गठन किया.
https://‘रश्मि रॉकेट’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्या है तापसी की इस फिल्म की कहानी
पिथौरा में इनके द्वारा शतरंज की पाठशाला का भी नि:शुल्क संचालन किया जा चुका है. हेमंत अब तक 3000 से अधिक स्कूली बच्चों को शतरंज का प्रशिक्षण दे चुके हैं. इसके अलावा भारत की एकमात्र शतरंज की हिंदी पत्रिका शतरंज सम्राट हेतु कार्यकारी संपादक के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं. समाचार पत्र-पत्रिकाओं में इनकी शतरंज की पहेलियां व आलेख राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुए हैं. हेमंत शतरंज के खिलाड़ी के साथ-साथ राष्ट्रीय निर्णायक भी हैं. इनका नाम छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान की पुस्तक में भी शामिल है.
Redmi 9 Activ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन https://t.co/nicj2e9ghq
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 24, 2021







