रायगढ़. शुक्रवार को सड़क हादसों का दौर देखकर लगता है रायगढ़ में जिंदगी सस्ती और मौत आसान हो गई है. पिछले कुछ महीनों में प्रशासन और पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो चुके सड़क हादसों ने आज के दिन को काला शुक्रवार बना दिया. रायगढ़ शहर के थाने क्षेत्र के साथ पूरे जिले में दिनभर में 4 हादसे और इसमें 3 मौत हुई हैं. आज सड़क दुर्घटना का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि 3 लोगों ने दम तोड़ दिया. तमनार क्षेत्र से अदानी कोल माइंस के पास ट्रेलर की चपेट में आई महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतिका का नाम सेतकुंवर बताया जा रहा है. बाइक में तीन लोग सवार थे जिसमें महिला की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हैं. दूसरा हादसा हुआ चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के टारपाली गांव के पास हुआ.
https://UPSC सिविल सर्विसेज 2020 का रिजल्ट जारी, शुभम ने किया टॉप
रेत लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया. साइकिल से जा रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार ठोकर मारकर चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया. तीसरा हादसा चक्रधरनगर क्षेत्र में ही हुआ. जहां भारी वाहन जिसमें कि कोयला लोड था, उसने स्कूटी चालक को चपेट में ले लिया. संबलपुरी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक जिसमें कि कोयला लोड था, उससे स्कूटी सवार को गंभीर चोट लगी. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है.
https://फर्जी जाति प्रमाण से कर रहा था नौकरी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बर्खास्त
चौथा हादसा शाम को रायगढ़–खरसिया नेशनल हाईवे पर हुआ जहां जोरापाली चौक पर डीजल लेकर जा रही टैंकर पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के डूमरपाली का रहने वाला कृष्णकुमार साहू बताया जा रहा है. अब तक 4 हादसों में 3 की मौत होने के बाद काला शुक्रवार तो आज बन गया, लेकिन सवाल यह है कि आखिर इन मौतों को रोकने प्रशासन कर क्या रहा है. सड़क आएदिन खून से लाल हो रही है और हादसों को रोकने के लिए कमरों में सिर्फ मीटिंग कर खानापूर्ति की जा रही है. मैदानी तौर पर हादसों को रोकने के लिए कोई पहल नहीं हो रही. ऐसे में कहना होगा कि रायगढ़ में जिंदगी सस्ती और मौत आसान हो गई है.
मानव-हाथी द्वंद को रोकने महासमुंद-बलौदाबाजार में स्पेशल टास्क फोर्स क्यों नहीं? https://t.co/jqQO3jiy5N
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 24, 2021







