नई दिल्ली. बजट स्मार्टफोन Redmi 9 Activ को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. बेस 4GB + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 9,499 रुपए है. वहीं 6GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है. इसकी बिक्री आज यानी 24 सितंबर से अमेजन, एमआई के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से शुरू होगी. फोन को कार्बन ब्लैक, कोरल ग्रीन और मैटालिक पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 मिलेगा. इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है.
https://‘रश्मि रॉकेट’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्या है तापसी की इस फिल्म की कहानी
फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है. इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है. कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है. फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 30 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा किया है. इसके अलावा फोन में 4जी, वाई-फाई, वीओ वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5MM का हेडफोन जैक दिया गया है. फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है.
https://पिपरिया, कुकदुर को तहसील और इन्दौरी, कुण्डा को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा : भूपेश










