पिथौरा. स्थानीय गुरूद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा पिथौरा में विश्व कल्याण के निमित्त श्री सुखमनी साहिब का पाठ लगातार चल रहा है. श्री सुखमनी साहिब का पाठ 30 सितंबर तक जारी रहेगा. विश्व कल्याण के उद्देश्य से गुरूद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा पिथौरा द्वारा समय-समय पर विभिन्न आयोजन किए जाते हैं. इस कड़ी में 2 सितंबर से रोजाना सुबह 5 से 7 बजे तक श्री सुखमनी साहिब एवं अन्य बाणीयों का विशेष पाठ व कीर्तन हो रहा है जो कि 30 सितंबर तक लगातार चलता रहेगा.
जिसमें सुबह से ही श्रद्धालु संगत बड़ी संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर पाठ के उक्त कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं. अब कार्यक्रम अंतिम सप्ताह की ओर अग्रसर है. ज्ञात हो कि पिथौरा सिख समाज द्वारा विश्व कल्याण हेतु विभिन्न आयोजनों सहित अन्य सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी हरपाल सिंह एवं समाज के अध्यक्ष जगजीत सिंह माटा के नेतृत्व में पूरे श्रद्धाभाव से सम्पन्न होते हैं.
https://श्वेताम्बर जैन मंदिर से नकदी समेत डेढ़ लाख की चोरी, सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हुई घटना
राज्य की औसत पॉजिटिविटी दर 0.09 प्रतिशत
रायपुर. प्रदेश के 15 जिलों में 22 सितम्बर को कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है. इस दिन प्रदेश भर में हुए 29 हजार 119 सैंपलों की जांच में 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए. राज्य के दो जिलों कबीरधाम और सूरजपुर में वर्तमान में एक भी व्यक्ति कोरोना पीड़ित नहीं है. कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं. प्रदेश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 300 है. राज्य में औसत पॉजिटिविटी दर 0.09 प्रतिशत है. बीते 22 सितम्बर को बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर जिले में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है.
https://कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस







