আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published on: September 23, 2021
---Advertisement---

रायगढ़. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन मित्तल और उनकी पत्नी अंजू देवी मित्तल की हत्या कर दी गई है. फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक लैलूंगा निवासी मदन मित्तल (55) बुधवार रात अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुर्गा पूजा का चंदा इंकट्‌ठा कर रात करीब 10.30 बजे पहुंचे थे. घर वालों ने बताया कि खाना खाने के बाद रात को सभी अपने कमरे में सो गए थे. गुरूवार सुबह मदन और उनकी पत्नी अंजू देवी मित्तल (54) की लाश बिस्तर में ही पड़ी हुई थी.

https://बस्ती में पहुंचा हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत

इसकी सूचना लैलूंगा पुलिस को दी गई. वहीं मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है. शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या को अंजाम देने की बात कही जा रही है. पुलिस ने बताया है कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि किन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है. हम मामले की जांच में जुटे हुए हैं. पुलिस ने बताया है कि आरोपी घर के पीछे के दरवाजे के ऊपर लगी छोटी खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे. बाद वारदात को देर रात को ही अंजाम दिया गया है.

https://पति की अनोखी अर्जी- ‘पत्नी रोज नहाती नहीं, मुझे तलाक चाहिए’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now