बागबाहरा. छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व संसदीय सचिव व भाजपा की नवनिर्वाचित ज़िलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने यहां वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुरोहित के निवास पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की. विदित रहे, कार्तिक पूर्णिमा (12 नवंबर 2019) को श्री पुरोहित की माताश्री श्रीमती रघुदेवी पुरोहित का 82 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया था. इस वक़्त श्रीमती चौधरी के साथ पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अलका चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय नरेश चंद्राकर व विवेकानंद सिंह ठाकुर, पार्षद दीपक यादव समेत भाजपा के अनेक कार्यकर्त्ता भी श्री पुरोहित के निवास पर पहुंचे थे.
http://धान खरीदी के लिए सरकार की नीति और नीयत साफ नहीं : प्रदीप
स्व. रघुदेवी पुरोहित को श्रद्धांजलि अर्पित कर भाजपा नेताओं ने श्री पुरोहित को ढांढस बंधाया. इस दौरान पूर्व विधायक श्री परेश ने पुरोहित परिवार से अपने वर्षों पुराने रिश्तों को याद किया और स्व. श्रीमती पुरोहित से जुड़ी यादें साझा की. उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व सांसद (राज्यसभा) श्रीगोपाल व्यास और महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू आदि ने भी श्री पुरोहित से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की थी. कांग्रेस के अभा महासचिव (प्रशासन) व राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा ने दूरभाष पर चर्चा कर व पत्र भेजकर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है.
http://रात में बार-बार पानी मांगती थीं मां, कलयुगी बेटे ने कर दी हत्या







