नई दिल्ली. मराठी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे (25) का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा के बागा-कलंगुट में एक्ट्रेस की कार हादसे के शिकार हो गई. इस दौरान कार में मौजूद उनके दोस्त शुभम देगडे की भी हादसे में मौत हो गई है. दोनों की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई. पुलिस ने दोनों शव सोमवार को उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके में गहरे पानी में डूबी एक कार के अंदर से बरामद किया. एक्ट्रेस और उनके दोस्त शुभ (28) की मौत पर गोवा पुलिस ने बताया कि जिस कार से वे जा रहे थे वह तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कार कौन चला रहा था. सेंट्रल लॉक बंद होने के कारण दोनों कार से बाहर नहीं निकल सके.
https://राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत पंजीयन अब 30 नवंबर तक
पुलिस को दोनों के हाथ में रिस्टबैंड मिले हैं. पुलिस का मानना है कि दुर्घटना से एक रात पहले वह किसी क्लब में गए थे. शुभम देगडे पुणे के किर्कटवाड़ी इलाके के रहने वाले थे, जबकि ईश्वरी देशपांडे भी पुणे में ही रहती थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ईश्वरी देशपांडे और शुभम देगडे पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में थे. बताया जा रहा है कि अगले महीने दोनों सगाई करने वाले थे. बता दें कि ईश्वरी देशपांडे मराठी की जानी मानी एक्ट्रेस थीं और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. हाल ही में ईश्वरी एक हिंदी और एक मराठी फिल्म में काम कर रहीं थी. उनकी मराठी फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी और जल्द ही यह फिल्म सिनेमा के परदे पर रिलीज होने वाली थी.
https://मौनी रॉय का गाना ‘डिस्को बलमा’ रिलीज, जबरदस्त ठुमके लगाती आईं नजर










