আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बी-1 में नाम सुधारने, फौती और नामांतरण के लिए राशि की मांग, पटवारी निलंबित

Published on: September 21, 2021
---Advertisement---

सरगुजा. कलेक्टर ने तहसील लुण्ड्रा के पटवारी हल्का नंबर 28 ससौली की पटवारी श्रीमती पूनम टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कलेक्टर ने यह कार्रवाई पटवारी श्रीमती टोप्पो द्वारा ग्रामीणों से बी-1 में नाम सुधारने, फौती एवं नामांतरण हेतु अवैधानिक ढंग से राशि की मांग किए जाने के मामले में की है. गौरतलब है कि पटवारी श्रीमती टोप्पो द्वारा एक ग्रामीण से बी-1 में नाम सुधारने, फौती एवं नामांतरण के लिए मोटी रकम की मांग का ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने का मामला प्रकाश में आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तहसील कार्यालय लुण्ड्रा में अटैच किए जाने का आदेश जारी किया गया है.

https://10 नवीन महाविद्यालय की होगी स्थापना, 33 पदों के मान से 330 पद मंजूर

डोमिनोज पिज्जा, आरव कंप्यूटर सर्विस, हर्ष इंजीनियरिंग और अन्य में 77 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग. संकल्प योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना व अन्य योजनाओं से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित हितग्राहियों के लिए जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 25 सितंबर को जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में किया जाएगा. जिसमें 7 नियोक्ताओं द्वारा कुल 77 रिक्त पदों के लिए नियुक्ति की जाएगी. जिसमें गांधी कंप्यूटर द्वारा मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, हर्ष इंजीनियरिंग द्वारा इंडस्ट्रियल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, ऋषि मुनि अगरबत्ती द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव, आरव फ्यूचर सर्विस ओ.पी.सी. प्राइवेट लिमिटेड दुर्ग द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर, पाइथन प्रोग्रामिंग द्वारा ट्रेनर, आरव कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा आई.टी. हेल्प डेस्क अटेंडेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्राफिक डिजाइनर, नमिता कंप्यूटर द्वारा ट्रेनर, डोमिनोस पिज्जा भिलाई एवं दुर्ग द्वारा बिजनेस एसोसिएट के पद के लिए पद रिक्त है. विस्तृत जानकारी के लिए जिला कौशल विकास प्राधिकरण और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं.

https://शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की 7 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now