আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जिपं के बाबू की कार्यशैली से पंचायत सचिव परेशान, संघ ने की संसदीय सचिव से शिकायत

Published on: September 21, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. जिला पंचायत में पदस्थ एक लिपिक पर लेन-देन कर ग्राम पंचायत सचिवों का ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है. ग्राम पंचायत सचिव संघ ने यह आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत संसदीय सचिव से करते हुए उक्त लिपिक को यहाँ से हटाकर अन्यत्र जिले में स्थान्तरित करने की मांग की है. पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष सुनील साहू व नारायण साहू सहित संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि जिला पंचायत में पदस्थ लिपिक उदयभान राय द्वारा सचिवों के स्थानान्तरण व अन्य कार्यों के लिए राशि की मांग की जाती है.

https://देवर-भाभी ने की खुदकुशी, एक ही पेड़ से लटके मिले शव

उक्त लिपिक करीब 20 से 25 सालों से यहाँ पदस्थ है. लिहाजा उनके द्वारा मनमानीपूर्वक व्यवहार किया जाता है. वर्तमान में सचिवों के स्थानांतरण में भी नियमों को तक पर रखकर सचिवों का तबादला किया गया है. जिसमें मोटी रकम ली गई है. जिन सचिवों का एक-दो माह पूर्व ट्रांसफर हुआ है और जॉइनिंग भी नहीं ले पाए हैं, उनका भी स्थानांतरण कर दिया गया है. उक्त लिपिक की कार्यशैली से सचिवों को मानसिक व आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने लिपिक को महासमुन्द जिले से हटाकर अन्यत्र जिले में स्थानांतरण करने की मांग की. जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया.

https://पशुपालकों, गोठान समितियों और स्वसहायता समूहों को 5.24 करोड़ रुपए जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now