सूरजपुर. देवर-भाभी का शव एक ही पेड़ से मंगलवार सुबह लटका मिला है. जानकारी के मुताबिक ग्राम रामपुर निवासी अनीता सिंह (32) सोमवार रात कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकली थी. साथ ही कहा था कि बच्चों का ध्यान रखना, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी नहीं लौटी. परिजन उसे तलाश करते रहे, पर पता नहीं चला. मंगलवार सुबह गांव के ही एक युवक ने अनीता और उसके देवर शिवा सिंह (22) का शव महुआ पेड़ से लटका देखा. इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी.
https://पशुपालकों, गोठान समितियों और स्वसहायता समूहों को 5.24 करोड़ रुपए जारी
देवर शिवा सिंह से अनीता उम्र में 10 साल बड़ी थी. उसके दो बच्चे भी हैं. बाद भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा. बताया जा रहा है कि गांव में भी इसकी चर्चा होने लगी थी. इसकी जानकारी परिजनों को भी लग गई थी. ऐसे में आशंका है कि लोकलाज के भय से दोनों ने जान दे दी. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया और पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी.
https://5 विद्यार्थी मिले कोरोना पॉजिटिव, सप्ताहभर के लिए स्कूल बंद







